भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों एवं समाजसेवी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, ट्रम्प और मोदी के पुतले फूंके


दिनांक: 23 जून 2026
स्थान: सिरसा (हरियाणा)

आज दिनांक 23 जून 2026 को विभिन्न किसान संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं एवं इंसाफ पसंद संगठनों द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में एकत्र होकर भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए डी.सी. कार्यालय, सिरसा के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज करवाया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील भारतीय किसानों के लिए “डेथ वारंट” साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत अमेरिका के कृषि एवं अन्य उत्पाद भारतीय बाजार में लगभग बिना किसी प्रभावी टैरिफ के प्रवेश कर जाएंगे, जिससे अमेरिकी उत्पाद कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इसके परिणामस्वरूप भारतीय किसानों एवं उत्पादकों की उपज की बिक्री प्रभावित होगी और देश का कृषि क्षेत्र गंभीर संकट में आ जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि यदि यह ट्रेड डील लागू होती है तो छोटे एवं मध्यम किसान आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएंगे और अंततः खेती छोड़ने को मजबूर होंगे। उन्होंने आशंका जताई कि इसके बाद किसानों की जमीनें बड़े कॉरपोरेट घरानों के हाथों में जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। वक्ताओं ने इस प्रस्तावित समझौते को कृषि क्षेत्र के लिए “दूसरे काले कानूनों” के रूप में बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।

सभी किसान संगठनों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में भारत सरकार से आग्रह किया कि किसानों, मजदूरों और देश के कृषि हितों को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेड डील को तुरंत रद्द किया जाए, ताकि देश के किसानों की आजीविका और भविष्य सुरक्षित रह सके।

इस अवसर पर , भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला प्रधान भूपेंद्र वैदवाला, गुरिंदर भाटी, मलकीत बगुवाली, रंजीत बिरक, गुरमीत चोरमार, सत्ता चैल, हरविंदर नाकोड़ा, चीमा नाकोड़ा, अवतार सिंह संधू, राम किशन फौजी, डॉ मलूक सिंह, जसविंदर सिंह, हंस राज नढ़ा, जसपाल सिंह, अजीत सिंह, जग्गा संधू, मंजीत सिंह ओढ़ा तथा खुशदीप सिंह सरा, एडवोकेट, लीगल एडवाइजर, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी)
भारतीय किसान एकता हरियाणा से मैक्स साहूवाला, उदे प्रताप गिल, बलजिंदर सिंह, हरमन रंधावा, जसबीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय किसान संगठन से प्रकाश ममेरा, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा से रणधीर जोदका, सरपंच कमलजीत कौर, सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीयकिसानयूनियन_चढूनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!