
देहरादून:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। दौड़ के आयोजन से सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।
