एनटीपीसी दादरी नोयडा में ठेका श्रमिकों का आरोप वेतन, पीएफ-ईएसआई बकाया को लेकर हंगामा

रिपोर्टर नोयडा
एनटीपीसी दादरी के सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) विभाग में कार्यरत हाउसकीपिंग पैकेज-1 एवं 2 के ठेका श्रमिकों ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रमिकों का कहना है कि पिछले लगभग 10 महीनों से उनके वेतन से काटी गई पीएफ और ईएसआई की राशि संबंधित खातों में जमा नहीं की गई, जबकि तीन माह से न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और बोनस का भुगतान भी लंबित है।श्रमिकों के अनुसार, ठेका मैसर्स आकर इंजीनियरिंग के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है, परंतु भुगतान में लगातार देरी और वैधानिक अंशदान न जमा किए जाने से श्रमिकों व उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से श्रमिकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण हो रहा है।बताया जा रहा है कि बकाया भुगतान और पीएफ-ईएसआई जमा न होने के विरोध में बुधवार सुबह से ठेका श्रमिकों ने कार्य बंद कर धरना शुरू कर दिया। श्रमिकों ने मांग की है कि लंबित वेतन, ओवरटाइम और बोनस का तत्काल भुगतान किया जाए तथा पीएफ-ईएसआई की समस्त बकाया राशि संबंधित खातों में जमा कराई जाए।श्रमिकों ने उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ठेका श्रमिक संघ के महासचिव अवनीश प्रताप का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!