
हरिद्वार:(जीशान मलिक)थाना झबरेड़ा पुलिस ने मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध दीपक को गिरफ्तार किया, जिसकी निशांदेही पर चुराई गई 03 मोटर साइकिलें बरामद की गईं।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में समूचे जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे चैकिंग/सत्यापन अभियान के सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं। दिनांक 18.02.2026 को थाना झबरेड़ा पुलिस ने सत्यापन/चैकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को मानकपुर गांव को जाने वाली रोड़ पर रोककर पूछताछ की।
संदिग्ध दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा मूगल थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशांदेही पर थाना/अन्य क्षेत्र से चुराई गई 03 मोटर साइकिलें बरामद की गईं।
“बरामदगी का विवरण…
- स्पलेंडर प्लस संबंधित मु0अ0सं0 27/2026 धारा 303(2),317(2) BNS चालानी थाना झबरेड़ा
- स्पलेंडर प्लस संबंधित मु0अ0सं0 28/2026 धारा 303(2),317(2) BNS चालानी थाना झबरेड़ा
- स्पलेंडर प्लस संबंधित मु0अ0सं0 73/2026 धारा 303(2),317(2) BNS चालानी कोतवाली गंगनहर
“पुलिस टीम में शामिल…
- थानाध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह
- उ0नि0 रविन्द्र सिंह
- उ0नि0 जय सिंह राणा
- हे0का0 रामवीर
- हे0का0 हरेन्द्र कुमार
- का0 रणवीर
एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीम की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है और उनकी प्रशंसा की है।
