हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मा0 न्यायालय के आदेश पर 05 वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 05 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसने मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर वारंट की तामील करते हुए निम्नलिखित वारंटियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया:

  1. नसीम पुत्र तहसीन, निवासी ग्राम हदों वाली कॉलोनी के सामने, ग्राम जोरासी, थाना रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र – 28 वर्ष। संबंधित वाद सं0—299/20,185/18 धारा 135 विद्युत अधि0।
  2. शुभम पुत्र उदय, निवासी जोरासी, थाना रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र – 21 वर्ष। संबंधित वाद सं0-3009/21 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506 भादवि।
  3. उदयभान पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम जोरासी, को0 रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र – 48 वर्ष। संबंधित वाद सं0-3009/21 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506 भादवि।
  4. सुमित पुत्र रामनाथ, निवासी जोरासी, थाना को0 रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र – 25 वर्ष। संबंधित वाद सं0-3009/21 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506 भादवि।
  5. रामनाथ पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम जोरासी, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र करीब 53 वर्ष। संबंधित वाद सं0-3009/21 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506 भादवि।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का एक उदाहरण है।

पुलिस टीम में शामिल:

  1. उप निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह
  2. कांस्टेबल 1331 अनिल शर्मा
  3. कांस्टेबल 960 रणवीर
  4. कांस्टेबल 1214 शूरवीर

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है और यह अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *