हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों ने आज जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार का भ्रमण किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने छात्रों को जनपद स्तर पर किए जाने वाले आपदा प्रबंधन के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
“आपदा प्रबंधन के कार्यों की जानकारी…
मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल ने छात्रों को जनपद में संभावित/घटित होने वाली आपदाओं, उनकी रोकथाम हेतु की जाने वाली तैयारियों तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया (Response) के संबंध में अवगत कराया। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए चिकित्सक ने आपदा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (Emergency Medical Services) एवं आपदा अस्पताल प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
“आपदा प्रबंधन में छात्रों की भूमिका…
मीरा रावत ने कहा कि आपदा प्रबंधन में छात्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया देने और लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
