मेरठ थाना जानी पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्त को तमंचा मय खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार

घटना का विवरणः दिनांक 14.03.2026 को वादी फैसल पुत्र शोहराब उर्फ भूल्लन निवासी मेहपा चौपला सिवालखास थाना जानी जनपद #मेरठ द्वारा थाना जानी पर तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त इमरान पुत्र नस्सू उर्फ नसरत अली निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ एवं अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की, जिससे वादी बाल-बाल बचा। इस संबंध में थाना जानी पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के निकट पर्यवेक्षण में थाना जानी पुलिस द्वारा आज दिनांक 15.03.2026 को अभियुक्त इमरान सिवालखास पुल के पास गंगनहर पटरी से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। विवेचना से अभियोग में धारा 352, 3(5) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम की वृद्दि गई। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
इमरान पुत्र नस्सू उर्फ नसरत अली, निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ

बरामदगी का विवरण
एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली #पुलिस टीम-
1.उ0नि0 नितिन कुमार, थाना जानी
2.उ0नि0 विपिन सिंह नेगी, थाना जानी
3.उ0नि0 सुनील कुमार, थाना जानी
4.का0 संदीप कुमार, थाना जानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *