जुल्फिकार अली की सेवानिवृत्ति: एम.जी.एफ. एम.इण्टर कॉलेज में भव्य विदाई समारोह आयोजित

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)पिरान कलियर मे स्थित एम.जी.एफ. एम.इण्टर कॉलेज के प्रिंसिपल जुल्फिकार अली की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कॉलेज स्टाफ, कमेटी पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद और सम्मानित गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

“जुल्फिकार अली की उपलब्धियां!

22 अक्टूबर 1965 को इस दुनिया मे जन्म लिया।1995 से शिक्षण कार्य शुरू किया।1996 से एम.जी.एफ. एम.इण्टर कॉलेज में सहायक अध्यापक 2019 से 2026 तक प्रधानाचार्य। लगभग 29 वर्ष 9 माह की सेवा।

समारोह में प्रिंसिपल यूनुस अहमद ने जुल्फिकार अली की सेवा की तारीफ की।कमेटी अध्यक्ष बाबा रमजान साबरी ने अभिवादन किया।छात्र-छात्राओं ने भावुक विदाई दी।परिचितों और परिवार ने इस अवसर पर भाग लिया।

इस अवसर पर मास्टर पवन कुमार ने जुल्फिकार अली की जीवनी पर रोशनी डाली और उनके जीवन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, “जुल्फिकार अली ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनकी समय निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा, और अनुशासन प्रियता ने छात्रों को उचे मुकाम पर पहुँचाया है।”

प्रधानाचार्य और समस्त विद्यालय परिवार ने जुल्फिकार अली को सादर सम्मान सहित समर्पित किया। उन्होंने कहा, “आपका स्नेह, मार्गदर्शन और अनुशासन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणात्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात् आपका जीवन सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!