फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार का जनजागरुकता कार्यक्रम

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)03 अप्रैल 2026 को फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार ने मोदी इंडस्ट्रियल गैस और मोदी एयर प्रॉडक्ट प्लांट में एक महत्वपूर्ण जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लीडिंग फायर मैन खजान सिंह, फायर सर्विस चालक विपिन तोमर, FM मदन लाल, FM नीरज राणा, और FW प्रीति रौथाण ने भाग लिया।

“अग्निशमन दुर्घटना से बचाव की जानकारी…

इस कार्यक्रम में कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। फैक्टरी परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। साथ ही किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी गई और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

“आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता…

जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद समस्त कर्मचारियों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता के बारे में बताया गया। उन्हें जानकारी अपने परिजनों, दोस्तों एवं सभी से साझा करने को कहा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अग्निशमन दुर्घटना से बचाव के बारे में जागरूक करना और आपातकालीन स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया करने के लिए तैयार करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!