रुड़की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, बरामद

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)रुड़की पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।इस्माइल पुत्र जमशेद, निवासी इस्लामनगर रुड़की को नहर पटरी रुड़की से चोरी की बाइक (uk17 वी 7454) के साथ पकड़ा गया है। मोहतसीन पुत्र गुलजार ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत कोतवाली रुड़की में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुराग के आधार पर कार्रवाई की।

मुकदमा अपराध संख्या 109/26 धारा 303 (2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक आनंद मेहरा के सुपुर्द की गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने तत्काल पुलिस टीम गठित की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

“बरामद माल…
मोटरसाइकिल नंबर uk 17वी 7454
“पुलिस टीम में शामिल…

  1. उपनिरीक्षक आनंद मेहरा
  2. हेड कांस्टेबल विपिन
  3. कांस्टेबल 772 सुरेश तोमर

अभियुक्त इस्माइल को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!