उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक पर एक AK-47 राइफल पड़ी मिली

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में उस समय हड़कंप मच गया जब , रेलवे ट्रैक पर एक AK-47 राइफल पड़ी मिली। इसमें मैगजीन भरी हुई थी। यह राइफल सीआरपीएफ जवानों की एक यूनिट की थी, जो अंबाला से बंगाल जा रही थी। जब ट्रेन बिहार के सासाराम पहुंची तो उन्हें पता चला कि राइफल गायब है। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच चल रही है।यह पूरा मामला जैतपुरा इलाके का है। रेलवे ट्रैक पर मैगजीन से भरी इस राइफल को स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच, अंबाला से पश्चिम बंगाल जा रही सीआरपीएफ की एक यूनिट को सासाराम पहुंचने पर पता चला कि उनकी एक AK-47 राइफल गायब है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

चंदौली के पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई गई। जीआरपी ने सीआरपीएफ जवानों से कहा कि वे वाराणसी की जैतपुरा पुलिस से संपर्क करें, क्योंकि वहां एक राइफल मिली है। CRPF के जवान जैतपुरा पुलिस स्टेशन पहुंचे और बताया कि AK-47 राइफल उन्हीं की यूनिट की है। जैतपुरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज उपेंद्र प्रताप सिंह ने भी इसकी पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!