उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है


यूपी पुलिस के 55 वर्षीय दरोगा वृषपाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरोगा का तबादला लोढ़ा थाने पर हुआ था। वह नए थाने पर सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान थाना सासनी गेट में वह एक्सिडेंट का शिकार हो गए। अब इस एक्सिडेंट की पूरी कहानी सामने आई है। दरअसल, वे नए थाने पर जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। बाइक पर उनका सामान और चारपाई बंधा था। रास्ते में ट्रैक्टर से चारपाई टकराई। इसके बाद दरोगा इस टक्कर में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरोगा वृषपाल सिंह मूल रूप से मैनपुरी के भवानीगढ़ के रहने वाले थे। अभी वह लोधा थाने में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही उनका ट्रांसफर अतरौली से लोधा थाने में हुआ था। अतरौली से वे अपना सामान लेकर लोधा के लिए निकले। इसी दौरान सासनी गेट चौराहे के पास नगर निगम के एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!