हरिद्वार के जलालपुर डाडा गाँव में सरिता चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
शिविर में मिली सेवाएँ
- परिवार ID पंजीकरण
- आयुष्मान कार्ड की जाँच और सत्यापन
- राशन कार्ड संबंधी सहायता
- आधार कार्ड में पता अपडेट
- ऑनलाइन बीमा सेवाएँ
ट्रस्ट का उद्देश्य
सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच को सुदृढ़ बनाना और ग्रामीण समुदाय के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
