खाकी हुई शर्मसार: 𝐂𝐌 की 𝐕𝐕𝐈𝐏 ड्यूटी छोड़ शराब के नशे में ‘धूल फांकते’ नजर आए दरोगा जी

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से अनुशासन को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहाँ एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम को लेकर पूरा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था, वहीं एक दरोगा जी ‘सुरक्षा’ के बजाय ‘सुरा’ (शराब) की शरण में पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, फुगाना थाने में तैनात दरोगा चौब सिंह की ड्यूटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में वीवीआइपी (VVIP) सुरक्षा में लगी थी। लेकिन दरोगा जी अपनी जिम्मेदारी भूलकर शराब के ठेके पर जा पहुंचे।

सड़क पर तमाशा, पैंट में ही हो गया पेशाब!

नशा इस कदर हावी हुआ कि दरोगा जी अपनी सुध-बुध खो बैठे। ड्यूटी पर तैनात होने के बजाय वे शराब पीकर सड़क पर गिर पड़े और धूल फांकने लगे। हद तो तब हो गई जब नशे की हालत में उन्होंने अपनी पैंट में ही पेशाब कर ली। राहगीरों ने जब यूपी पुलिस के इस ‘जांबाज’ दरोगा को इस हाल में देखा, तो हर कोई दंग रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!