Delhi (CBI) ने दिल्ली पुलिस, द्वारका, दिल्ली स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल के हेड कांस्टेबल अजय को शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता को झूठे मामले में न फंसाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह भी आरोप है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने 21/04/2026 तक 5 लाख रुपये की आंशिक राशि देने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने 21/04/2026 को जाल बिछाकर आरोपी हेड कांस्टेबल, एंटी नारकोटिक्स सेल, दिल्ली पुलिस, द्वारका, दिल्ली को शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की कुल रिश्वत में से 2 लाख रुपये की आंशिक राशि मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके अलावा, कार्यालय परिसर की तलाशी के दौरान 48.87 लाख रुपये की राशि जब्त की गई है। आगे की जांच जारी है।
