मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया अपना निवाला,पुलिस ने शव किया बरामद

हरिद्वार:(जीशान मलिक)बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्टोन क्रेशर के पास एक 12 साल के मासूम बच्चे को मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था। तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ बच्चे को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया।

सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बच्चे का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। खासकर बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक की लहर है। वन विभाग की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!