50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर मामले में घायल कांस्टेबल से मिले एसपी, हालचाल जाना और फलों का टोकरा भेंट किया


खुर्जा (बुलन्दशहर)। थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जीतू सैनी की गुरुवार सुबह पुलिस व स्वाट टीम के साथ सिकंदरपुर फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक गोली लगने से घायल हो गए, जबकि खुर्जा कोतवाल रामफल सिंह और पुलिसकर्मी कपिल की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल कांस्टेबल से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और हौसला बढ़ाते हुए उन्हें फलों का टोकरा भेंट किया।
ट्रिपल मर्डर केस के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!