नोटिस के बाद भी नहीं माने: रामधाम कॉलोनी में 10 बीघा की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर की रावली महदूद स्थित रामधाम कॉलोनी में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने तीन जगहों पर लगभग 15 बीघा में फैली अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर सील कर दिया।

“कहां-कहां हुई कार्रवाई”

  1. अर्जुन सिंह: रामधाम कॉलोनी में लगभग 9 से 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।
  2. अन्य निर्माणकर्ता: कॉलोनी में ही 4 से 5 बीघा में प्लाटिंग और 15’x15′ क्षेत्रफल में अवैध निर्माण चल रहा था।
  3. सुखवीर सिंह: गुरु कृपा स्वीट्स के सामने 2 बीघा में प्लाटिंग और 15’x20′ में पक्का निर्माण किया जा रहा था।

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक इन सभी अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पहले ही वाद योजित किए जा चुके थे। बार-बार निर्देश देने के बावजूद निर्माणकर्ता काम बंद नहीं कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार को प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर सील कर दिया।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को सख्त हिदायत दी गई कि बिना नक्शा पास कराए और ले-आउट स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!