गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है।


सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान इंदिरापुरम इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की टीम को आरोपी के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तस्वीरों में आप देख सकते हो यह असद की बाइक है जिससे बाइक से वो आया और हथियार बरामद हुआ है
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वॉक थ्रू मौके से दिखाते हुए बातचीत डीसीपी धवल जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!