
कांवड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों से कहा है की वे मुस्लिम कारीगरों की बनी हुई कांवड़ न खरीदें। यशवीर कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों की पहचान उजागर करने की मांग को लेकर चर्चा में आए थे।
स्वामी यशवीर महाराज ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि हरिद्वार में 90% कांवड़ बनाने का काम गैर हिंदू लोग करते हैं. जो भोजन में थूक मिलाकर उसे अशुद्ध करते हैं, तो इनकी बनाई कांवड़ भी अशुद्ध होगी. उन्होंने शिवभक्तों से अपील की कि वे हरिद्वार से कांवड़ खरीदने के बजाय अपने घर से कांवड़ बनाने का सामान लेकर जाएं.जिसमें
एक डंडा, प्लास्टिक की दो छोटी कैन या लोटे लेकर हरिद्वार जाएं और पवित्र गंगा जल भरकर उसे अपने डंडे में बांधकर कांवड़ के रूप में लाएं।

स्वामी यशवीर महाराज पहले भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों और ढाबों पर नेमप्लेट लगाने और पहचान अभियान चलाने को लेकर चर्चा में रहे हैं।हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें हरिद्वार में प्रवेश करने से रोक दिया था, जब वे कांवड़ मार्ग पर होटल-ढाबों की जांच के लिए जा रहे थे।
