
हरिद्वार/पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)धनौरी कांवड़ पटरी पर कलियर थाना पुलिस द्वारा कांवड़ियों को बांटे गए शीतल पेय और फल सावन का पहला सोमवार है आज भोले की सेवा भक्ति के लिए बांटे गए शीतल पेय व फल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना किसी के बहकावे में आकर हुड़दंग न मचाएं।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कांवड़ियों को फल और शुद्ध पानी का वितरण किया और सभी से कुशलता पूछी। उन्होंने बताया कि जनपद में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियां गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों को सुरक्षा और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा हो रही है।पुलिस अधिकारी कांवड़ियों की सेवा में जगह- जगह जुटे हुए है।
