
हरिद्वार/ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र,ऋषिकेश में आज नशा मुक्ति को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, तहसीलदार जाहिद खान तथा स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद रही।
कार्यक्रम में बोलते हुए उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने कहा, “नशा न केवल शरीर को बल्कि समाज को भी खोखला कर देता है। यह युवाओं को अपने लक्ष्य से भटकाता है और सामाजिक संतुलन को प्रभावित करता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा, “नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि एक अभिशाप है जो व्यक्ति की प्रतिष्ठा, सम्मान और धन को नुकसान पहुंचाता है।”
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में विजयपाल सिंह, सुशील रावत, ललित मोहन जोशी, अनूप वशिष्ठ, डॉ. आभा भट्ट, सुनीता पवार, माधुरी रावत, मोनिका रौतेला, सुशील सैनी, मोहम्मद मुद्दसिर, दिवाकर नैथानी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद सती, रेखा पवार, किरण बिष्ट, इंदु सिंह, अनिल भट्ट, विनोद पवार, मनोज शर्मा, राजेंद्र आदि शामिल थे।
