मेरठ DM के क्लर्क की नहाते-नहाते मौत सिर पर पानी डालते ही फर्श पर गिरे 8 दिन बाद था 30वां बर्थडे

मेरठ कलेक्ट्रेट में तैनात एक सीनियर क्लर्क ईशांत सिंह की बाथरूम में नहाते-नहाते मौत हो गई। उसने जैसे ही अपने ऊपर मग से पानी डाला, दर्द से कराहते हुए फर्श पर गिर गए। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया। ईशांत अपने सीने को पकड़े तड़प रहे थे। पत्नी से बोले-मेरे सीने में तेज दर्द हुआ और गिर गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ईशांत 8 दिन बाद 22 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे मनाने वाले थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 29 जून को उन्होंने शादी की 5वीं सालगिरह मनाई थी।

*ईशांत कलेक्ट्रेट में इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर (ERK) विभाग में तैनात थे। उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की जगह ईशांत को नौकरी मिली थी। अब घर में अकेली पत्नी बची है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है रविवार रात भी सीने में दर्द हुआ था, ईसीजी कराई ईशांत सिंह सदर तहसील के पीछे स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ रहते थे। रविवार रात उनके सीने में दर्द हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!