
ऋषिके:(ज़ीशान मलिक)ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल, चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने हरेला पर्व के उपलक्ष में स्कूल में वृक्षारोपण किया। स्कूल में उपस्थित “एक छोटी सी” आशा संस्था की संयोजिका भावना अडानी सिंधी, तृप्ति कालरा, मधु गर्ग, मनजीत कौर, मनप्रीत छाबड़ा, अर्चना पाहवा, रिम्पी आनंद, ज्योति शरण, रेनू शरण आदि संस्था के सदस्यों द्वारा स्कूल में पौधारोपण किया गया।
स्कूल के निदेशक गुरुविंदर सलूजा तथा स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता पैन्यूली द्वारा छात्र-छात्राओं को पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध व स्वच्छ होता है का सम्बोधन करते हुए स्कूल की शिक्षिकाएं किरण बबिता, नीलम, यशोदा बिष्ट, बदरूखी, सीमा मीनू, रजनी, अर्चना, अनुराधा तथा सोनम आदि उपस्थित रही।
