
पिरान कलियर:(चीफ एडिटर)शनिवार देर रात रहमतपुर गांव क़े युवक अरविन्द गिरी को अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे की रोड मारकर घायल कर दिया। जैसे ही अरविन्द गिरी क़े सर पर लोहे की रोड़ से वार किया गया तो उसके सर की हड्डी टूटी गई अरविन्द गंभीर रूप से घयाल हो गया।इसके सर से खून बहने लगा युवक अरविन्द बेहोश होकर सडक क़े किनारे गिर गया वो पूरी तरह से खून मे लथपथ हो गया।
मौके पर रहागीरों की भीड़ जमा हो गई रहागिरो ने इसको देखा तो युवक की जैब से उसका फोन मिला जिसके जरिए रहागीरो दुवारा परिजनों को इसकी सूचना दी गई।सुचना पाकर मौके पर परिजनों ने पहुंच कर निजी अस्पताल मे युवक अरविन्द को भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने युवक की गभीर हालत को देखते हुए मेरठ क़े शुभ भारती हायर सेंटर मे रेफर कर दिया।वहां पर युवक का उपचार चल रहा है युवक की हालत अभी भी गंभीर ही बताई जा रही है।
मिली जानकारी क़े अनुसार अरविन्द अपने घर से धनौरी अपने कुछ दोस्तों क़े साथ घूमने आया था जिनको सीसीटीवी फेटेज मे देखा जा सकता है। अरविन्द अपने दोस्तों को एक दुकान पर छोड़ कर अपने घर की तरफ आ रहा था जैसे ही वो धनौरी से कलियर मार्ग पर पंहुचा तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसको अकेला आते देखा तो उसके सर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।वार इतना खतरनाक था की सर की हड्डी टूट गई वो बेहोश होकर सडक क़े किनारे गिर गया, उसके पास 1 लाख रुपये केश थे जिनको अज्ञात व्यक्तियों लेकर फरार हो गए।
अरविन्द गिरी क़े छोटे भाई प्रवीण गिरी ने बताया कि हमें अरविन्द क़े घायल होने की सूचना मिली तो घर पर अफरा-तफरी मच गईं जैसे ही हम उस जगह पर पहुचे तो हमने देखा अरविन्द घयाल अवस्ता मे सडक क़े किनारे पड़ा था इसके सर से खून बह रहा था, पूरा शरीर खून से लथपथ था जिसको हमने रहागिरो की मदद से निजी अस्पताल भर्ती कराया तो डॉक्टरो ने हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ क़े शुभ भारती हायर सेंटर मे रेफर कर दिया। वहां पर उसका इलाज जारी है।
