
यूपी में हाल ही में पीसीएस से आईएएस में प्रमोट हुए 22 अफसरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि अधिकारियों को आईएएस बनने के बाद बहुत जल्द ही नई पोस्टिंग दी जाएगी। ये अधिकारी कुछ जिलों में जिलाधिकारी भी बनाए जा सकते हैं। अगले दो से तीन दिन में इन 22 आईएएस ऑफिसर का तबादला होगा जिससे उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव नजर आएगा।
