
प्रधान संपादक वीरेंद्र सिंह
मथुरा लाइन हाजिर होने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी थाना प्रभारी निरीक्षकों के हमराह हैं… आरोप है कि ये हमराह थाने में आने वाले लोगों से थाना प्रभारी निरीक्षक की सेटिंग कराते थे…जांच के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की…
मथुरा में थाने पर आने वाले वादी और प्रतिवादी की थाना प्रभारी निरीक्षक से सेटिंग कराने वाले 21 थाना प्रभारी निरीक्षकों के 27 हमराह को एसएसपी श्लोक कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है…. सभी को सजा के तौर पर पुलिस लाइन भेजा है… एक साथ 27 हमराहों के लाइन हाजिर होने से विभाग में खलबली मच गई है…
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को लाइन हाजिर करने से पहले सभी के खिलाफ एलआईयू से जांच कराई गई….इसके अलावा स्वयं के स्तर पर भी जांच कराई गई… एलआईयू की जांच रिपोर्ट के बाद सभी को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है… इनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की थानों में तैनाती की जाएगी…
