
पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)तेजपाल पुत्र सीताराम निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार मय स्थानीय ग्राम वासियों की मदद से चौकी ईमलीखेडा थाना पिरान कलियर पर 02 नफर 1- मनव्वर पुत्र मकसूद निवासी ताशीपुर थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष व 2- सुफियान पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम भोपाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष मय लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वे अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर भगवानपुर से अपने घर इब्राहिमपुर जा रहा था जैसे ही वे लोग गांव नागल के पास पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की मोटर साइकिल जिसका नंबर UK17X3596 सवार उपरोक्त दोनों लड़के आये जिन्होनें एकदम तेजी से वादी की पत्नी पर झपट्टा मारकर उसके हाथ से एक छोटा बैग जिसमें वादी की पत्नी की बैंक पास बुक,आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व कुछ नकदी छीनकर फरार हो गए।
महिला द्वारा शोर मचाते हुये रहागिरो ने दोनों लड़कों का पीछा किया तो ग्राम इब्राहिमपुर के पास गाँव वालों ने दोनों लड़को को घेरकर मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया व दूसरे व्यक्ति को गाँव वालों द्वारा पीछा करके ग्राम नागल क्षेत्र में पकड़ लिया। पकड़े जाने पर दोनों अभियुक्तों को मोटरसाइकिल सहित चौकी इमलीखेड़ा लेकर आये। जिस संबन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 195/2025 धारा 304(2) BNS कायम किया गया ।
आपको बताते चले कि आज दि0 23.07.2025 को थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा अभियुक्त गणो से पुछताछ की गयी,तो अभियुक्त मनव्वर ने बताया कि वो ताशीपुर थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 रहने वाला हैं और कभी कभाक मजदूरी का काम कर लेता है। किन्तु मजदूरी से गुजारा ना होने के कारण वो पशु चोरी व लूट पाट की घटना करने लगा।तथा आपको बता दे कि थाना नागल के कई मुकदमो मे पहले भी जेल जा चुका है,उसकी ससूराल मानक मजरा मे है जहां वो 4-5 दिन पुर्व अपने साडू सुफियान पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम भोपाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 के साथ मो0सा0 अपाचे जिसका नम्बर UK17X3596 से आये थे खर्चे की किल्लत के कारण वापस जाते समय दोनो ने रास्ते मे लूट का प्लान बनाया जैसे ही वो नागल के पास पहुचे एक स्कूटर सवार पिछे एक महिला को बैठाकर ले जा रहा था। तो एकदम मैने मौका देखकर तेजी महिला पर झपट्टा मारकर उसके हाथ से बैग छीनकर भाग गये, स्कूटर सवार द्वारा शोर मचाया तो हमे ग्राम इब्राहिमपुर के पास गाँव वालों ने घेरकर मेरे साडू को मोटर साइकिल सहित पकड़ लिया व मै भाग रहा तो मुझे गाँव वालों द्वारा पीछा करके ग्राम नागल के पास पकड़ लिया। अभियुक्त गणो की निशादेही पर आज वादी के पतनी का पर्स व आधार कार्ड,पैन कार्ड,बैक पास बुक, व नकदी के बरामदगी की गयी जिस आधार पर धारा 317(2) BNS का ईज्जाफा किया गया शेष अभियुक्तगणो से शक्ति से पुछताछ की गयी तो अभियुक्त गणो द्वारा बताया कि दि0 17.06.2025 को अपनी रिस्तेदारी ग्राम मानक माजरा मे आये थे उस दिन रात्री मे भगवानपुर क्षेत्र के फरकपुर गांव मे रात को एक घर मे घुस कर आलमारी से कुछ पैसे व जैवरात चोरी कर व सोती हुयी दो महिलाओ के कान से कुण्डल व गले से पैंडल छीनकर मौके से फरार हो गये थे।
तथा अभियुक्त मनव्वर द्वारा बताया थाना नागल सहारनपुर मे उसके खिलाफ चोरी व लूट के कई मुकदमे दर्ज है। अभियुक्तगणो को मय माल आज मा0 न्यायालय पेशी के बाद कारागार दाखिल किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- मनव्वर पुत्र मकसूद निवासी ताशीपुर थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष व
2- सुफियान पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम भोपाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 195/25 धारा 303(2),317 (2) बी0एन0एस0 थाना पिरान कलियर
2-मु0अ0स0 202/25 धारा 303(2),317 (2) बी0एन0एस0 थाना भगवानपुर।
बरामदगी-
वादी के पत्नी का पर्स मय कागजात व नकदी।
पुलिस टीम-
(1) थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना पिरान कलियर
(2) उ0नि0 उमेश कुमार थाना पिरान कलियर
(3) अ0उ0नि0 तरूण कुमार थाना पिरान कलियर
(4) हे0का0 336 सोनू कुमार थाना पिरान कलियर
(5) का0 1503 अजब सिंह थाना पिरान कलियर
(6) का 1561 राहुल चौहान थाना पिरान कलियर।
