रवासन नदी में बहकर आई अज्ञात लाश, मायापुर फायर स्टेशन की टीम ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)25 जुलाई 2025 फायर स्टेशन मायापुर की आपदा राहत टीम ने एक बार फिर तत्परता और सेवा भाव का परिचय दिया। दिनांक 25 जुलाई को श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रवासन नदी में बहकर आई एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को फायर यूनिट द्वारा सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और उसे श्यामपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर से राहत टीम रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी के बहाव में फंसे शव को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।

इस राहत कार्य में निम्नलिखित फायर कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही एलएफएम कुलदीप सिंह ,एफएम यशपाल राणा,एफएम खुशहाल सिंह

श्यामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फायर स्टेशन मायापुर की इस त्वरित और जिम्मेदार कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *