
संजय चौधरी ब्यूरो चीफ
लोकेशन मेरठ
सावन के प्रमुख पर्व हरियाली तीज पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीज से एक दिन पहले ही शहर में हरियाली तीज की रौनक नजर आई। शहर में महिला संगठनों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न महिला संगठनों ने तीज का आयोजन किया।शहर में अलग अलग स्थानों पर हुए तीज उत्सव व समारोह के दौरान में महिलाएं हरे रंग के परिधान में सजकर आयोजन में पहुंचीं। सभी ने मिलकर सावन के गीत गाए।

बॉलीवुड के गीतों पर डांस किया। तीज की रानी और सावन क्वीन का खिताब जीता।नई नवेली दुल्हनों में तीज पर्व को लेकर खास उत्साह दिखा। कई नवविवाहिताओं ने अपनी शादी के जोड़े में आयोजन में पहुंचकर रौनक बिखेरी। खुशियों के पर्व हरियाली तीज पर शहर के विभिन्न पार्क आदि स्थानों पर झूले डाले गए हैं। जहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
