वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने समस्त थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर

बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों के साथ पेट्रोल पंप मालिकों पर भी हो कार्यवाही बिना हेलमेट पहने होने वाली दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि कम हो के दृष्टिगत किए गए सख्त आदेश ..आशीष तिवारी SSP

समस्त पेट्रोल पंप पर लगाए जाये सीसीटीवी कैमरे .SSPबिना हेलमेट पहने पेट्रोल लेने वाले सावधान

पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से ही अब पुलिस करेगी चालानअपनेअपने थाना क्षेत्र के हर पेट्रोल पंप पर एक पुलिसकर्मी के साथ एक होमगार्ड लगाना सुनिश्चित करे थाना प्रभारी ..वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेलमेट न पहनने के कारण सडक दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के उ‌द्देश्य से परिहवन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुक्रम में जनपद सहारनपुर में नो हेलमेट नो फ्यूल *की नीति लागू होने के बावजूद भी आमजन द्वारा पेट्रोल पम्पो से बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों में पेट्रोल लिया जा रहा है बिना हेलमेट पहनने मिले पेट्रोल इस आदेश को सख्ती के साथ लागू करने के आदेश समस्त थाना प्रभारियों को दिए*

वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए आदेशों में कहा गया कि पुलिस अधीक्षक यातायात के निकट पर्यवेक्षण में इस अभियान को पुनः चलाया जायेगा समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पम्प संचालकों / स्वामियों को किसी भी आमजन को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों में पेट्रोल न दिये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करेगे साथ ही जिस पुलिसकर्मी की बीट क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पड रहा है, उक्त बीट कर्मी अपने बीट के पेट्रोल पम्प पर जाकर वहां डयूटी करेगे और उक्त पेट्रोल पम्प पर नो हेल्मेट नो फ्यूल अभियान सुचारू से चलवायेगा

यदि किसी पेट्रोल पम्प पर किसी आमजन द्वारा अपने दुपहिया वाहनों में बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाया जाता है तो पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों की वीडियों / फोटो के आधार पर चालान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगे और आमजन को हेलमेट लगाने के सम्बन्ध में जागरूक करेगे

SSP ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया यदि किसी पेट्रोल पम्प पर सीसीटीवी कैमरा नही लगा है तो सम्बन्धित पेट्रोल पम्प संचालकों / स्वामियों से वार्ता कर उक्त पेट्रोल पम्प पर सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पम्पों पर 1 आरक्षी व 1 होमगार्ड की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेगे एवं थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पेट्रोल पम्प पर नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को अवश्य चैक करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *