बरेली शरीफ से कलियर शरीफ के लिए पैदल रवाना हुआ काफिला:14 दिन की यात्रा कर 23 अगस्त को पहुंचेगा कलियर, 24 को होगी झंडा कुशाई

हरिद्वार /पिरान कलियर:(जीशान मलिक)बरेली की दरगाह नासिर मियां, नौमहला शरीफ से 37 वां साबरी झंडा पैदल काफिला कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ है। यह काफिला 14 दिन की सफर तह करके 23 अगस्त को कलियर शरीफ पहुंचेगा। 24 अगस्त की शाम दरगाह साबिर पाक रहमतुल्लाह अलेह के 757वें उर्स के मौके पर झंडा कुशाई की रस्म अदा होगी।

रवानगी से पहले दरगाह परिसर में साबिर महफिल का आयोजन किया गया। इसमें कव्वालों ने साबिर पाक की शान में कलाम पेश किए। इसके बाद साबरी लंगर का आयोजन हुआ। नायब सज्जादानशीन हज़रत ख्वाजा सलमान मियां नासरी ने सभी अकीदतमंदों को मुबारकबाद दी और उनकी सलामती की दुआ की।

आपको बताते चले कि यह काफिला हर साल बरेली शरीफ से कलियर शरीफ तक पैदल जाता है। रास्ते में शहर-शहर और गांव-गांव भाईचारे और एकजुटता का संदेश देता है।

काफिला बरेली से नॉवल्टी चौराहा, कुतुबखाना, किला, रामपुर, मुरादाबाद, हरिद्वार, ज्वालापुर होते हुए कलियर शरीफ पहुंचेगा। कार्यक्रम में दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन हज़रत शाह अली एजाज़ कुद्दूसी साबरी, दरगाह पानीपत के सज्जादानशीन हाफिज़ मेराज हुसैन साबरी, हज़रत शाह यावर एजाज़ कुद्दूसी साबरी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *