अब विधायकों को 2.45 लाख हर महीने मिलेंगे; 9 साल बाद 40 फीसदी इजाफा

यूपी में मंत्री-विधायकों की सैलरी 10 हजार रुपए बढ़ी:

योगी सरकार ने मंत्री, विधायक और एमएलसी की सैलरी और भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। मंत्रियों की सैलरी 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए महीने की गई है। वहीं विधायकों को 25 हजार रुपए की जगह अब 35 हजार रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।
पेंशन भी न्यूनतम 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपए महीने की गई है। सैलरी और पेंशन 40 फीसदी बढ़ाई गई है। नई दर 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।
गुरुवार को विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, उत्तर प्रदेश विधानमंडल सदस्य एवं मंत्रीगण सुख-सुविधा अधिनियम विधेयक, 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इसके तहत सभी जनप्रतिनिधियों की सैलरी और भत्ते बढ़ा दिए गए हैं। 9 साल बाद सैलरी बढ़ाई गई है। सरकार पर 105.21 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
मार्च 2025 में गठित समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहमति दी थी। अब सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष ने भी इसे स्वीकार कर लिया है।

विधायकों को अब 2 लाख 45 हजार मिलेगी सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *