
हरिद्वार:(जीशान मलिक)भारतीय किसान यूनियन एकता के जिलाध्यक्ष सोनू त्यागी द्वारा जिला कार्यालय हरिद्वार पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्सव और धूमधाम से मनाया गया।
जिलाध्यक्ष सोनू त्यागी ने अपने संबोधन में कहा “स्वतंत्रता दिवस हमें केवल आज़ादी का जश्न मनाने का नहीं,बल्कि अपने कर्तव्यों को याद रखने का अवसर देता है। हमारे वीरों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी, निष्ठा और पूरी लगन से निभाएं।
साथ ही अब्दुल करीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद ने भी अपने संबोधन में कहा आजादी के पर्व की शुभकामनाएं देते कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनेकों महापुरुषों, बलिदानियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोनू त्यागी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार निसार अली,युवा जिला अध्यक्ष राव सद्दाम राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अब्दुल करीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, मुस्तफा ब्लॉक उपाध्यक्ष, सऊद पठान अमजद अली,आरिफ अली और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
