बेटे की हत्या करने वाले पिता को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार/पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर थाना क्षेत्र फरयादी सोनू पुत्र राजपाल नि0 माण्डूवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर द्वारा थाने में आकरतहरीर दी।कि ग्राम रांघडवाला थाना क्षेत्र पिरान कलियर जनपद हरिद्वार की उसके पिता घसीटा पुत्र मेहरचन्द निवासी ग्राम रांघडवाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा अपने पुत्र सन्नी की हत्या कारित कर दी है।

जिसकी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना पिरान कलियर पर मु0अ0स0 234/2025 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया, घटना की सवेदनशील/ गंभीर/जघन्य अपराध होने के कारण घटना की गंभीरता से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुये।

तुरंत प्रभारी रविन्द्र कुमार ने फोर्स के साथ घटना स्थल पर पंहुचकर सर्व प्रथम मृतक/घायल को मेडिकल परीक्षण को सिविल अस्पताल रूडकी भिजवाया।

पूछताछ में जानकारी मिली-

पूछताछ मे अभियुक्त घसीटा पुत्र मेहरचन्द निवासी ग्राम रांघडवाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार हिकमत अमली ने बताया कि मेरे तीन बच्चे है जिनमें से दो लडकी व एक लडका सन्नी सबकी शादी हो रखी है।

मैं मेहनत मजदूरी करता हूं मेरे पुत्र सन्नी की शादी लगभग 17-18 वर्ष पूर्व हो गयी थी मेरे पुत्र के तीन बच्चे है।जिनमें से एक बेटा व दो बेटियां है मेरा पुत्र शराब पीने का बहुत आदी था। जो भी कमाता था वह शराब के नशे में उडा देता था। मेरा पुत्र शराब के नशे में सबके साथ मारपीट करता रहता था।विगत 4 से 5 दिन से वह अत्यधिक शराब पी रहा था। जो हम सब परिजनो को मौत के घाट उतारने को आक्रोशित था।तथा बरोज घटना मेरा पुत्र सन्नी मुझसे शराब के लिये जबरदस्ती पैसे मांग रहा था। और मेरे द्वारा पैसे ना देने पर मेरे साथ छिना झप्पटी कर मारपीट पर करने पर उतर गया। इसी दौरान मुझे गुस्सा आ गया और मेरे हाथ लगे चाकू से अनजाने मे उसको चाकू लग गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। विवेचना में बयान गवाहान निरीक्षण घटनास्थल बयान अभियुक्त बयान स्वतंत्र गवाहान बयान चश्मदीद के आधार पर मुकदमा वाला में धारा 103(1) BNS के अपराध का होना नही पाया गया जबकी उक्त घटना मृतक के पिता को अचानक प्रकोपन आने से घटना हत्या कारित ना होकर प्रथम दृष्टिया गैर इरादतन हत्या धारा 105 BNS का होना पाया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 24.08.2025 को मय बरामदा चाकू के मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त-
1-घसीटा पुत्र मेहरचन्द नि0 ग्राम रांघडवाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 59 वर्ष ।

पुलिस टीम में शामिल-

1-थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना पिरान कलियर
2-व0उ0नि0 बबलू चौहान थाना पिरान कलियर
3-उ0नि0 उमेश कुमार चौकी प्रभारी इमलीखेडा थाना पिरान कलियर ।
4-अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान थाना पिरान कलियर ।
5-हे0का0 317 बबलू कुमार थाना पिरान कलियर ।
6-हे0का0 305 जमशेद अली थाना पिरान कलियर ।
7-का0 1578 भादूराम थाना पिरान कलियर ।
8-का- 518 आविद अली थाना पिरान कलियर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *