प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बहादराबाद में रक्तदान शिविर आयोजित

हरिद्वार:(ब्यूरो जीशान मलिक)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने स्वयं भी रक्तदान किया और आम जनता से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर वर्ष सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद को जीवनदान भी देता है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि यह शिविर सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाजहित में जीवनदायी अभियान है। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा पखवाड़े की सार्थकता को मजबूत किया।

कार्यक्रम का संयोजन हितेश कथूरिया ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री चेतन चौहान, देवेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद नागेंद्र राणा, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, अनिल चौहान (चेयरमैन), जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, हिमांशु चौहान, प्रत्यूष चौहान, ईश्वर चौहान, अनुज त्यागी, सुबे सिंह, पवन चौहान, संदीप शर्मा, विवेक चौहान, पंकज बागड़ी, मनोज चौहान, मनोज कुमार, मनोज पारलिया, वरुण चौहान, सुरेंद्र चौहान, लवी चौहान, धर्मेंद्र कुमार, कमल प्रधान, विकास कुमार और संगीत चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *