हरदुआगंज तापीय परियोजना अलीगढ़ में सीआईएसएफ क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई। ट्रैक्टर के टायर में 208 किलो कॉपर केवल पकड़ा, चालक गिरफ्तार

हरदुआगंज तापीय परियोजना के 660 मेगावाट के मटेरियल गेट नंबर -03 पर रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ क्राइम टीम ने भारी मात्रा में कॉपर केबल के तार के साथ ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया, सीआईएसएफ क्राइम टीम में तैनात धर्मेंद्र सिंह को दोपहर समय लगभग 1200 बजे सूचना मिली कि ट्रैक्टर (सोनालिका) संख्या-UP 86 N 2843 की ट्राली में रखकर बेल लोडर के बड़े टायर के अंदर कॉपर केबल मटेरियल गेट से बाहर निकाली जा रही है, सूचना मिलते ही क्राइम टीम के जवान धर्मेंद्र सिंह ने क्राइम टीम प्रभारी को तत्काल सूचित किया, सूचना मिलते ही तत्काल आसूचना में तैनात उप निरीक्षक/ कार्य० अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक/जी डी -गुलशन कुमार व आरक्षक/जी डी -धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को रोककर टायर को खुलवाया जिसमें कॉपर केबल के 16 टुकडे बेल लोडर के टायर में छुपाये हुए पाये गये, जिसका वजन लगभग 208 किलो था, एवं कुल अनुमानित लागत मूल्य लगभग 1,24,800 रूपये है। जिसको आका लोजेसटिक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर धर्मेंद्र चौधरी पिता महेन्द्र चौधरी ग्राम नहरपुल, मार्केट कासिमपुर, थाना जवां , जिला अलीगढ के द्वारा अवैध तरीके से प्लांट से बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त संबंध में ट्रैक्टर ट्रॉली और ड्राइवर धर्मेंद्र चौधरी को कॉपर केबल के साथ पकडा गया । उक्त संबंध में संयन्त्र समवाय प्रभारी निरीक्षक/कार्य विश्वनाथ चौधरी व उच्च अधिकारियो को आसूचना प्रभारी उपनिरीक्षक कार्य अनिल कुमार, के द्वारा उक्त घटना की सूचना दी गयी । उच्च अधिकारियो के आदेशानुसार ट्रैक्टर ट्रॉली और ड्राइवर धर्मेंद्र चौधरी को कॉपर केबल के साथ निरीक्षक/कार्य विश्वनाथ चौधरी, आसूचना प्रभारी उपनिरीक्षक कार्य अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक/जीडी -गुलशन कुमार तथा आरक्षक/जीडी -धर्मेंद्र सिंह के द्वारा लोकल पुलिस (थाना जवां) को सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *