
हरिद्वार:(ब्यूरो जीशान मलिक)वर्तमान समय में जनपद मे त्यौहारो का सीजन चल रहा है जिसको लेकर बाजारो/सडको पर काफी भीड हो रही है। उस भीड का फायदा उठाकर लोगो द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर वाहनो को बिना लाईसेंस बिना कागजात,
बिना नम्बर प्लेट के द्वारा ड्राईव वाहन चला रहे है यह शिकायत मिल रही थी।
शिकायत के बाद उच्चाधिकारीगणो के आदेश –निर्देश पर मंगलौर पुलिस के द्वारा बिना नम्बर प्लेट व अन्य संदिग्ध वाहनो की चैकिंग के लिए लंढौरा क्षेत्र मे एक चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में करीब एक दर्जन बिना नम्बर प्लेट की गाडियो को सीज किया गया और करीब 25 वाहनों को कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क में चालान किये गये।तथा एक दर्जन से अधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर नम्बर प्लेट लगवायी गई।
सभी को अपने वाहनों पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमो का पालन कर वाहनों को चलाने की सभी को हिदायत दी गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम_
1-प्रभारी निरीक्षक अमरजीत
2-व0उ0नि0 रफत अली
3-उ0नि0 नवीन चौहान
4-उ0नि0 राकेश डिमरी
5-उ0नि0 वीरपाल सिंह
6-अ0उ0नि0 ललिता
7-हे0कां0शूरवीर
8-कां0संजय
9-कां0 मनीष
10-कां0 मौ0 आमिर
