पैरामिलिट्री फोर्स Cisf मे PCC करते समय बीमार हुआ H/CT दौड़ाते दौड़ाते ले ली जान

रांची 2nd RB में HC से ASI की 2006 बैच की PCC पिछले कुछ दिनों से चल रही थी जिसमें से प्रधान आरक्षक विकास कुमार शर्मा जो कि बिहार के रहने वाले थे और शक्तिनगर प्लांट में पोस्टेड थे अचानक एक दिन उन्हें ट्रेनिंग के दौरान दस्त, उल्टी, Blood प्रेशर डाउन होने की शारीरिक समस्या हो जाती है
वह अपनी शारीरिक स्थिति अपने उच्च अधिकारी रहीम अंसारी से जो CDI का चार्ज देख रहे थे बताते हैं और प्राइवेट हॉस्पिट में जो अच्छे चिकित्सक से ईलाज कराने की विनती करते हैं, CDI अंसारी उन्हें कहते हैं कि 04 दिन रिजर्व बटालियन के CMO को दिखाओ अगर आराम नहीं लगेगा तब ही बाहर रेफर करने की मंजूरी मिलेगी।
CDI अंसारी सर के आदेश का पालन करते हुए वो बिल्कुल ठीक व्यक्ति 04 दिनों तक CDI अंसारी सर के आगे पीछे घूमता रहा कि साहब मुझे प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर करवा दीजिए
और यह सब समस्या तब से शुरू हुई जब 45 साल के प्रौढ़ उम्र के व्यक्तियों से CDI अंसारी सर के आदेश पर ट्रेनिंग के नाम पर 18 साल के जवान लड़के के जैसा काम करवाया जाने लगा जिसका परिणाम हवालदार विकास कुमार शर्मा और 05 लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ जाने के रूप में सामने आया अंत में यह हुआ की दिनांक 17/10/25 की रात में विकास कुमार शर्मा का शरीर जवाब देने लगा तो उन्हें आनन फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां जाने के बाद चिकित्सक को ज्ञात हुआ कि उनका Blood प्रेशर कम होते होते समय पर सही ईलाज ना मिल पाने की वजह से टूट गया था और चिकित्सक के प्रयास करने के बाद भी blood प्रेशर और डाउन होता चला गया और अंततः हवालदार विकास कुमार शर्मा की दुःखद मृत्यु हो गई।
आज दिनांक 18/10/25 को CDI अंसारी सर 2nd RB रांची में ट्रेनिंग करने वाले हम सभी लोगों से यह कहते हुए अफसोस जता रहे हैं कि वह हवालदार शर्मा पहले से बीमार था, उसने अपनी बीमारी की बात सबसे छुपाई थी,,
अगर ऐसा होता तो हवालदार विकास कुमार शर्मा Shape-1 कैसे हो सकता था ??
ट्रेनिंग को अत्यंत कठोर और पीड़ादायक तरीके से करवाना वो भी बीमार व्यक्ति के लिए कहां तक उचित है?
यह कुकृत्य तो जानबूझकर, मिलीभगत से, सोची समझी साजिश के तहत एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या करना है, क्या इस अपराध की कोई न्यायिक जांच होगी, क्या कोई जांच टीम बनेगी ? अगर आपको लगता है कि हवलदार विकास कुमार शर्मा के साथ सिस्टम में बैठे हुए गंदे लोगों ने आपराधिक कृत्य किया है और आप विकास कुमार शर्मा जी की आत्मा को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा ग्रुपों में शेयर करें ताकि विकास शर्मा को इंसाफ मिल सके और असली गुनहगार जेल जाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *