लग्जरी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

हैदराबाद(ब्यूरो जीशान मलिक)बेंगलुरु बस हादसे को लेकर दुखद जानकारी सामने आई है। बस में बैठ 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। उनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है।

आंध्र प्रदेश में कर्नूल में बाइक से टक्कर के बाद प्राइवेट लग्जरी बस में भीषण आग लग गई है। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 लोगों की मौत की खबर है। बस कावेरी ट्रैवल्स की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें और पुलिस मौके पर अभी भी मौजूद है।

25 जिंदा जले, शवों की नहीं हो रही पहचान
NH-44 पर जाते समय बस और बाइक में टक्कर हुई। टकराने के बाद बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरं आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से लगभग 25 जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि कई शव पूरी तरह जल चुके हैं,जिससे उनकी पहचान करना बड़ा मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *