योगेश प्रमुख पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, उपचार के लिए कराया अस्पताल में भर्ती

रुड़की:(ब्यूरो जीशान मलिक)दलित नेता एवं रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं समर्थकों की अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित बेलड़ा तिराहे के समीप कुछ कार सवार लोगों ने योगेश पर हमला किया है। जिसमें योगेश घायल हो गए। योगेश के सर में कुछ गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं योगेश पर हमले की जानकारी मिलते ही समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुटी रही।
इसके साथ ही पुलिस भी मुस्तैद रही। फिलहाल योगेश की हालत गंभीर बताई गई है। इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय का कहना है कि झगड़े की सूचना आई थी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *