गाजियाबाद की महिला पुलिस ने 26/27 अक्तूबर को एनकाउंटर दिखाकर इरफान, शादाब, अमन और नाजिम को अरेस्ट किया

गाजियाबाद की महिला पुलिस ने 26/27 अक्तूबर को एनकाउंटर दिखाकर इरफान, शादाब, अमन और नाजिम को अरेस्ट किया। दावा किया कि ये चारों यात्रियों को ऑटो में बैठाकर लूटते थे। कोर्ट ने पुलिस कारवाई पर सवाल उठाते हुए महिला थानेदार पर प्रकीर्ण वाद (Miscellaneous Case) दर्ज करने का आदेश दिया।

दरअसल, पकड़े गए युवकों ने कोर्ट में कहा कि उन्हें थाने से सीधा जंगल में ले गया गया और गोली मार दी। कोर्ट ने थानेदार को थाने की CCTV दिखाने के लिए कहा। थानेदार बहाने बनाती रहीं।

कोर्ट ने CMO को आदेश दिया है कि मेडिकल बोर्ड गठित करके चारों की डॉक्टरी कराई जाए और चोटों के निशान गिने जाएं।

ये एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब नवरात्रि में UP सरकार “मिशन शक्ति” प्रोग्राम चला रही थी और महिला पुलिस से एनकाउंटर करवाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *