मुरादाबाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया

संवाददाता ब्यूरो

मुरादाबाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया.. चोर लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम को उखाड़ ले गए। सुबह बैंक खुलने के बाद इसका पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है..

एटीएम मशीन अमरोहा के रजबपुर में मिली है। एटीएम मशीन में करीब 7 लाख रुपये थे जो गायब हैं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लोकोशेड कंटेनर डिपो के पास पंजाब नेशनल बैंक की आईसीडी ब्रांच स्थित है..

इसका एक एटीएम बाहर की ओर सड़क पर लगा है। मंगलवार सुबह 10 बजे जब बैंककर्मी पहुंचे तो देखा एटीएम रूम से मशीन गायब है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *