
रुड़की:(ब्यूरो जीशान मलिक)रुड़की से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाई देखने को मिली है।रुड़की में स्थित मैक्स हेल्थ केयर के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही की वजह से एक गरीब दिव्यांग महिला की बिगड़ी हालत दिव्यांग पति ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप।
दिव्यांग पीड़ित महिला के पति ने इस मामले की सूचना भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारियों को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रुड़की भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। अस्पताल का मालिक और अस्पताल के सभी डॉक्टर एवं स्टाफ मौका पाकर हुए फरार। भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन ने सरकार से गुहार लगाकर की इन डॉक्टरों के ऊपर तत्काल कारवाई करने की मांग।
भारतीय किसान यूनियन एकता के जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी ने कहा क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों का कारोबार धीरे धीरे इतना बढ़ गया है कि डिग्री वाले डॉक्टरों की पहचान करना भारी हो गया है।हम सरकार से मांग करते है ऐसे फर्जी अस्पतालों की जांच की जाए।और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कारवाई की जाए।
युवा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम ने कहा उत्तराखण्ड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर है। लेकिन रूड़की में फ़र्ज़ी डॉक्टर बड़े_बड़े अस्पताल खोलकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।हालांकि स्वास्थ्य विभाग ऐसे डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। लेकिन इसके बावजूद इसके ऐसे डॉक्टरों क़ो सरकार और विभाग का कोई डर नहीं है। कब तक ऐसे ही चलता रहेगा हम देख सकते है न जाने कितनी महिलाओं की इन फर्जी अस्पताओं के कारण जाने जा चुकी है।
भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारी ने दिव्यांग पीड़ित महिला के पति से की मुलाकात दिया हर संभव मदद का आश्वासन।
इस मौके पर सोनू त्यागी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, मो हारून राष्ट्रीय सचिव,तनवीर जिला अध्यक्ष रुड़की, अब्दुल करीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, दिलशाद,साजिद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
