
ऋषिकेश:(ब्यूरो जीशान मलिक)
उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स से बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पुलिस कस्टडी के दौरान गोली लगने से वह घायल हुआ था। विनय त्यागी को उस समय गोली मारी गई थी, जब 24 दिसंबर को उसे जेल से अदालत में पेशी के लिए पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था।
इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें विनय को कई गोलियां लगी थीं। घटना के बाद विनय त्यागी को गंभीर हालत में पहले देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था। वह लगातार वेंटिलेटर पर था। आखिरकार, उसने दम तोड़ दिया।कुख्यात विनय त्यागी की आज तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत की खबर सामने आई है। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में हिस्ट्रीशीटर का इलाज चल रहा था इलाज के दौरान मौत।
