
नई दिल्ली: कड़ाके की ठंड में क्या आपके पैरों एवं हाथों की उंगलियों में खुजली या सूजन आ जाती है तो ये न्यूज आपके लिए बेहद ही जरूरी है।तो अपने घर पर ही अपनाए ये टिप्स खुजली और सुजन से मिलेगी राहत।अगर आप भी इन दिनों ठंड की वजह से ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां हम इससे निजात पाने का सिंपल और घरेलू उपाय बता रहे हैं।
“विंटर में पैरों हाथों की उंगलियों में खुजली और सूजन को कम करने के उपाय…
पहला तरीका_ कॉस्मेटिक की शॉप से आप ग्रिसलिन खरीद कर ग्रिसलिन को गर्म पानी में डालकर उससे अपने हाथों एवं पैरों को धोए।ऐसा करने से आपको सूजन एवं खुजली से बड़ी राहत मिलेगी।ऐसी लगाते तीन से चार दिन करने पर आपके हाथों एवं पैरों की उंगलियां पहले की तरह ठीक हो जाएगी।
दूसरा तरीकाअगर आपके पैरों हाथों की उंगलियों में ठंड की वजह से जलन और खुजली हो रही है।तो आप हाथ को कंबल में कुछ देर रखें।ऐसा करने से ये धीरेधीरे अपने नॉर्मल टेम्परेचर में आ जाएंगे।और समस्या ठीक हो जाएगी।कभी भी डायरेक्ट गर्म चीज के संपर्क में ना लाएं, ऐसा करने से समस्या और बढ़ सकती है।
तीसरा तरीका_हाथ और पैरों की स्किन पर आप बिना खुशबू वाला लोशन या मॉइश्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से स्किन में नमी बनी रहेगी। और स्किन में खिंचाव, सूजन, और खुजली नहीं होगी।
चौथा तरीका_आप एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें 5 लहसुन की कलियां छील कर डाल लें।अब इसे गर्म करें और कुछ देर तक इसे पकाएं।लहसुन जब काला हो जाए तो तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। गुनगुने तेल को हाथ और पैर पर लगाएं। तेज मालिश करने से बचें। बल्कि आराम से मालिश करे।
पांचवा तरीका_प्रोविजन स्टोर से आप काली जीरी खरीद ले।और काली जीरी को आग के अंगारों पर डाले।अंगारों में से जीरी डालने पर जो धुवां निकलेगा उस में अपने हाथ एवं पैरों को सेके। ऐसे करने से आपकी उंगलियां ठीक हो जाएगी।
