
बंसवाल मेरठ।मेरठ।
थाना परतापुर पुलिस ने विपक्षियों को फँसाने के उद्देश्य से स्वयं द्वारा की गई फायरिंग की घटना का सफल अनावरण किया है। 04 जनवरी को पंचवटी रोड, रिठानी पर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में शताब्दीनगर निवासी शशांक पुत्र नीरज ने परतापुर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें मनोज, संचित शर्मा व मनीष बसोया के विरुद्ध नामजद दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना परतापुर पुलिस द्वारा चार टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों का जांच की गई। जिसमें प्रकाश में आया कि वादी शशांक ने विपक्षियों से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी, जिसके बदले लगभग 10 लाख 10 हजार रुपये दिए गए थे। बाद में विपक्षियों द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी दूसरी चाबी से सिकंदराबाद, बुलंदशहर से वापस ले ली गई, जबकि वादी द्वारा न तो वाहन और न ही धनराशि वापस की गई। इसी दबाव को बनाने के उद्देश्य से वादी ने षड्यंत्र रचते हुए अपनी वैगनार कार को पंचवटी रोड पर सड़क किनारे खड़ा कर स्वयं फायरिंग की और विपक्षियों को फँसाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। मुखबिर की सूचना पर पैठ रोड श्मशान घाट के पास से अभियुक्त शशांक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा वैगनार कार बरामद की गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
