रुड़की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों का किया पर्दाफाश, मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक)रुड़की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार।मुकदमा हरीश चन्द्र शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी B/142 शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा कोतवाली रूड़की जनपद हरिद्वार ने उपस्थित थाना आकर एक तहरीर देकर इस घटना की जानकारी दी गई। अज्ञात अभियुक्त द्वारा दिनांक 18.01.026 समय 15.00 बजे के आस पास शिव चौक बुचडी फाटक के फाटक के पास शमशान घाट रूड़की से वादी की मो0सा0 रोयल इन्फिल्ड (मिटेवर 350) नं0UK17U9544 को शिव चौक बुचडी फाटक के पास शमशान घाट से चोरी कर ले। जाने के सम्बन्ध में दाखिल की जिसके आधार पर मु0अ0सं0 25/026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

थाना क्षेत्र मे हो रही चोरियो की घटना का संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय लिया गया और घटना का अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी रूडकी महोदय के दिशा निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय कोतवाली रूडकी द्वारा अलग_ अलग पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये टीम को रवाना किया गया।

घटना का अनावरण हेतु पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र को मामूर किया गया। जिसके क्रम मे 02 अभियुक्तगण को गोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मो0सा0 बुलेट बरामद हुई। अभियुक्तगण को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

“बरामदगी का विवरण…
01 अदद बुलेट मोटर साईकिल रोयल इनफील्ड (मेट्योर 350) रंग मैट ग्रीन जिसके आगे पीछे नंबर प्लेट पर रजिस्टर्ड नंबर UK17U 9544 चेचिस नंबर ME3J3A5FHP2000708, इंजन नंबर J3A5FHP2176665

“गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…

  1. जिशान पुत्र फुरकान निवासी ढंडेरा साबरी मस्जिद के पास थाना कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
  2. हिमांशू पुत्र सोमपाल निवासी ढंडेरा साबरी मस्जिद के पास थाना कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

“पुलिस टीम में शामिल…

उ0नि0 ध्वजवीर सिंह
हे0का0 03 युनुस बेग,
का0 873 गुलबहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *