सीएम धामी गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन में हुए शामिल

देहरादून:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमारी एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।

गणतंत्र दिवस के अवसर मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस का यह दिन राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1950 में स्वतंत्र भारत ने अपना संविधान लागू कर एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की। उन्होंने संविधान सभा के सभी सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, सत्याग्रहियों और माँ भारती के अमर सपूतों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय की तुलना में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 26 गुना बढ़ चुका है तथा प्रति व्यक्ति आय में लगभग 17 गुना की वृद्धि हुई है। बिजली उत्पादन में कई गुना वृद्धि और सड़कों के नेटवर्क के दोगुना होने से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है।

“रिवर्स पलायन और एसडीजी इंडेक्स…

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन निवारण आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज किया गया है, जो यह दर्शाता है कि लोग अब रोजगार, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री उन्होंने बताया संविधान केवल कानून नहीं भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।उत्तराखंड में सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।पिछले साढ़े चार वर्षों में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उत्तराखंड में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन हुआ है, लोग गांवों की ओर लौट रहे हैं।एसडीजी इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास,विधायक सविता कपूर,अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!