
ऋषिकेश:(चीफ एडिटर)एम्स ऋषिकेश में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि लक्षणों के प्रति सजग रहकर नियमित जांच करवाने से कैंसर से बचा जा सकता है। कैंसर योद्धाओं ने अपनी कहानियां साझा करते हुए बताया कि कैसे शुरुआती जांच और सही समय पर इलाज करवाने से उन्होंने कैंसर को मात दी है।
“कैंसर से बचाव के टिप्स…
- तंबाकू से दूर रहें
- खानपान सही रखें
- नियमित जांच करवाएं
- टीकाकरण करवाएं
- योगा या एक्सरसाईज करें।
एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि हैल्दी लाईफस्टाइल और नियमित जांच से कैंसर से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में 15 कैंसर योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 4 साल से 17 साल तक की कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।
